Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षक दिवस पर मुजफ्फरनगर में सम्मानित होंगे 170 शिक्षक-शिक्षिकाएं

शिक्षक दिवस पर मुजफ्फरनगर में सम्मानित होंगे 170 शिक्षक-शिक्षिकाएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जनपद में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग परिसरों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिले भर के 170 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बीएसए विभाग तीन एसआरजी विनित कुमार, ऊषा चौहान और रश्मि मिश्रा के साथ 10 एआरपी को भी सम्मानित करेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य समारोह डीएवी पीजी कालेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य, नामांकन वृद्धि और नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 शिक्षक-शिक्षिकाएं विशेष रूप से सम्मानित होंगे।  बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय सम्मान समारोह एसडी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। इस समारोह में जिले के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 70 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। दोनों ही स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर अध्यापकों और विभागीय कर्मचारियों में भारी उत्साह है। इन कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और प्रशासनिक अधिकारी भी भाग लेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 3 6 9
Total views : 410437

Follow us on