
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित रमानी नर्सिंग होम में रविवार को प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से वहां हंगामा हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सूचना मिनर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामालते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकड़ा निवासी मोहम्मद वकील ने अपनी गर्भवती पत्नी फरजाना को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर खालापार स्थित रमानी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। अस्पताल में महिला ने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की स्थिति को लेकर उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई। मृतका के पति का कहना है कि फरजाना की मृत्यु सुबह ही हो चुकी थी, परंतु अस्पताल प्रबंधन अपनी लापरवाही छुपाने के लिए मामले को टालता रहा और शाम को मौत की सूचना दी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नर्सिंग होम की संचालक ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी पूरी तरह सफल रही थी और बच्चा सुरक्षित है। अचानक बच्चेदानी से अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और चिकित्सकीय बोर्ड की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
—
Post Views: 202













Total views : 378234