Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सावन शुरू, मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग के नॉनवेज होटल बंद

सावन शुरू, मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग के नॉनवेज होटल बंद

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर स्थित नॉनवेज होटल एवं ढाबों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सावन के पहले दिन से ही मेरठ रोड स्थित अटल चौक (मीनाक्षी चौक) क्षेत्र में संचालित सभी नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए हैं।

How to Make a News Portal

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले इन प्रतिष्ठानों को 12 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसलिए यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित होटल संचालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 6 3 1 8
Total views : 389350

Follow us on