
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया।
सुखदर्शन सिंह बेदी शुरुआती दौर से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ निष्ठापूर्वक जुड़े रहे थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी राजनीतिक निष्ठा और समाजसेवा के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
उनके परिवार और करीबियों के अनुसार, उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी नेता खो दिया है। विभिन्न राजनीतिक हस्तियों और स्थानीय नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Post Views: 101













Total views : 440008