Select Language :

Home » एजुकेशन » युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिले सफलता के मूल मंत्र

युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिले सफलता के मूल मंत्र

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें सकारात्मक जीवन मूल्यों का संचार करने के उद्देश्य से ‘युवा जागृति मिशन कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया।

How to Make a News Portal

दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य वक्ता श्रीपाल तोमर, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, राजकुमार मलिक, नितिन कुमार और योग शिक्षक सतकुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अनुशासन और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी: श्रीपाल तोमर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर श्रीपाल तोमर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह अमूल्य समय है, जब अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और अनुशासन के माध्यम से एक सफल और दृढ़ व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में सफलता पाने के लिए बुरी आदतों का त्याग करें और अच्छी आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि समय प्रबंधन (Time Management), नियमित दिनचर्या, समय पर सोने-जागने और निरंतर अभ्यास के बिना सफलता हासिल करना कठिन है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता के असली मूल मंत्र हैं।

चरित्र निर्माण के लिए ऐसी कार्यशालाएं जरूरी: प्रधानाचार्य

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक केंद्रित होते हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 3 5 2 2
Total views : 440008

Follow us on