Select Language :

Home » एजुकेशन » परिषदीय स्कूलों में रील बनने पर बीईओ का भी स्पष्टीकरण

परिषदीय स्कूलों में रील बनने पर बीईओ का भी स्पष्टीकरण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल परिसर में फिल्मी गीतों पर रील बनाने के मामले को डीएम उमेश मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए संदीप कुमार ने संबंधित विद्यालयों की जांच शुरू करा दी है। दोनों स्कूलों में जांच के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को भेजा गया, दोनों BEO से भी स्पष्टीकरण लिया गया है ।
मामला पुरकाजी ब्लॉक के कोलाहेड़ी और खतौली ब्लॉक के टबीटा स्थित परिषदीय विद्यालयों से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शिक्षिकाएं विद्यालय परिसर में फिल्मी अंदाज में अभिनय और डांस करती नजर आईं। कुछ वीडियो में बच्चे भी रील का हिस्सा दिखाई दिए।
मामला इसलिए भी चर्चा में आया कि कोलाहेड़ी विद्यालय में करीब 15 और टबीटा विद्यालय में 28 बच्चों के नामांकन की जानकारी सामने आई। इसके बाद डीएम ने बीएसए को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीएसए संदीप कुमार ने खतौली के बीईओ पंकज अग्रवाल और पुरकाजी के बीईओ कमलेश बाबू को संबंधित विद्यालयों में जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और शिक्षिकाओं रितिका भारद्वाज व दीपा रावत से स्पष्टीकरण लिया।

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि दोनों विद्यालयों में जांच के लिए बीईओ को भेजा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और विद्यालय परिसर का मिलान कर तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 4 7 7
Total views : 402980

Follow us on