
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार रात शहर की राणा स्टील और सर्वोत्तम रोलिंग मिल में संयुक्त छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोनों रोलिंग मिलों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और लगाए गए उपकरणों की जांच की।


जांच के दौरान राणा स्टील में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए उपकरण बंद मिले। इस पर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेज दी है।

टीम ने दोनों औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नियमों के अनुपालन की स्थिति देखी। अधिकारियों की कार्रवाई से औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप की स्थिति रही।
बताया गया है कि राणा स्टील सपा नेता एवं पूर्व सांसद कादिर राणा की है। अधिकारियों की ओर से जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











Total views : 431637