Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों पर प्रदूषण विभाग का छापा, निगरानी बढ़ाई

मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों पर प्रदूषण विभाग का छापा, निगरानी बढ़ाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  भोपा रोड स्थित गांव मखियाली में कैंसर और टीबी के बढ़ते मरीजों तथा ग्रामीणों द्वारा घरों के बाहर लगाए गए पलायन के पोस्टरों के बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बोर्ड की टीम ने शनिवार और रविवार देर रात तीन प्रमुख पेपर मिलों पर औचक छापेमारी कर जांच की। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने भोपा रोड स्थित सिल्वर टन पेपर मिल, गर्ग डुप्लेक्स और बिंदल पेपर मिल की निगरानी बढ़ा दी गई है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने अवर अभियंता कुंवर संतोष के नेतृत्व में निगरानी टीम बनाई है। शनिवार और रविवार देर रात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक विशेष टीम ने मखियाली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। टीम में शामिल जेई संध्या शर्मा, राजा गुप्ता ने अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और मिलों से निकलने वाले धुएं व गैस के सैंपल लिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता कुंवर संतोष ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और ग्रामीणों की सेहत की सुरक्षा के लिए निगरानी को कई गुना बढ़ा दिया गया है। फिलहाल भोपा रोड की इन तीन बड़ी पेपर मिलों की गतिविधियों और उनके वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि जांच में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो मिल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 2 3
Total views : 384874

Follow us on