Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » एसआरजी-एआरपी सहित परिषदीय स्कूलों के 113 शिक्षक हुए सम्मानित

एसआरजी-एआरपी सहित परिषदीय स्कूलों के 113 शिक्षक हुए सम्मानित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में बनने वाले शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह डीएवी पीजी कालेज में हुआ। कार्यक्रम में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व एसआरजी व एआरपी का सम्मान हुआ। कुल 113 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 वितरण समारोह का सीधा प्रसारण भी स्थानीय शिक्षकों को दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण व बीएसए संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक मां अपने बच्चे के संपूर्ण भविष्य का दायित्व शिक्षक पर सौंप देती है। बच्चों की प्रतिभा को पहचानना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें हीन भावना से उबारना शिक्षक का मुख्य दायित्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने गुरु-शिष्य परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने में हमारे शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। इसके अलावा बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी एवं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी शिक्षकों के प्रति अपने विचार रखे। इससे पूर्व बीएसए संदीप कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मंच संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया। जनपद के सभी विकास खंडों से आए 150 शिक्षकों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 शिक्षकों, 10 एआरपी तथा 3 एसआरजी को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में यह रहे शामिल 

एसआरजी ऊषा चौहान, विनित कुमार, एआरपी राखी चौधरी, शिक्षक दिलशाद अहमद, हिमानी रानी, क्षमा, वाजिद, रामकुमार, दीप्ति माहेश्वरी, सोनिया, आदेश पंवार, अलका त्यागी, मारिया, कविता रानी, सुषमा मलिक, जावेद, अजब सिंह, महक सिंह, सादिक अली, विपिन शर्मा, शिप्रा गोयल, राजीव कुमार, सीमा चौहान, सुखराज पाल, सुमन कुमारी,  प्रिया रावत, शिप्रा, प्रवीण कुमार, सोविंद्र कुमार, श्याम सुंदरी, अंजली, नेहा, रश्मि, मीनू चौधरी, आकांक्षा चौधरी, हरिओम शर्मा, प्रवीन मोघिया, सचिन कुमार, प्रतिमा रानी, हरिराम, ममता माधुरी, अनिता सिंह, अंशू गुप्ता, मंजू रानी, रूपक राणा, किरण अरोरा, आरती राठी, रेणू, मनोज कुमार, वंदना, मौ. मुस्तफा, करुणा निर्वाल, अमिता, शिवकुमार, शिवानी अग्रवाल, मनीष मलिक, मुकेश कुमार, मोनिका, नीतू, लक्ष्मी बालियान, शिखा वर्मा, विष्णुदत्त त्यागी, बबलू, काजल, सागर, सनित कुमार, प्रीतिका, कोमल शर्मा, हेमलता, दीपाली गर्ग, दवेंद्र कमार, विकास राठी, रोहित चौधरी, अकबर अली, गीता, हरिमनेश, पूनम, पारूल चौहान, चंद्र किरण, निकेता, कुंवरपाल, अश्वनी कुमार, शैली, मित्रसेन, दीपा, देशपाल, रूचि, दीपक नरूला आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित हुए। कार्यक्रम का सफल बनने में बीएसए कार्यालय के सहायक पवन कुमार, विपिन कुमार, उत्सव, पंकज विशिष्ठ आदि का योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 9 3 6
Total views : 411195

Follow us on