Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ने लगा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर: भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ने लगा जनसैलाब

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: आज जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा ऐतिहासिक टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी सद्भाव और श्रद्धा का प्रतीक बनी।

How to Make a News Portal

वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ कौशिक (एडवोकेट) ने भी शोभायात्रा में शिरकत की और भगवान परशुराम के चरणों में नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध लड़ने और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों और भक्तिपूर्ण झांकियों ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। वंही टाउनहाल मैदान में बड़ी संख्या में सर्व समाज  के लोग एकत्रित हुए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 6
Total views : 392385

Follow us on