
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के दिशा-निर्देशानुसार, चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्परुनगर में गुरुवार को आगामी ‘ओपन स्टेट कबड्डी सीनियर पुरुष प्रतियोगिता’ हेतु जनपद स्तरीय टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं क्रीड़ा अधिकारी कुमारी पूनम विश्नोई की देखरेख में संपन्न हुई।
चयन समिति में जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव रामपाल सिंह, अनिल कुमार, गौरव पाल और विशाल (कबड्डी खिलाड़ी) ने खिलाड़ियों के कौशल और तकनीक का सूक्ष्मता से परीक्षण किया। इस ट्रायल के आधार पर जनपद की टीम के लिए निशांत रघुवंशी, कार्तिक मलिक, रोनित पंवार, अभिषेक पंवार, शक्ति सिंह, प्रियांशु, सिद्धार्थ बालियान, आर्य, फरमान, आकाश, कपिल, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, रचित कुमार, अर्णव बालियान और वंश राठी का चयन किया गया है।
नवनिर्वाचित टीम आगामी 20 से 22 मार्च 2026 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर पदक जीतने का उत्साह दिखाई दे रहा है।
Post Views: 239













Total views : 296374