Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर जीएसटी विभाग में व्यापारियों से संवाद, दिए सुझाव

मुजफ्फरनगर जीएसटी विभाग में व्यापारियों से संवाद, दिए सुझाव

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  शहर के सिटी सेंटर स्थित स्टेट जीएसटी विभाग कार्यालय में मंगलवार को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण और जागरूकता के उद्देश्य से एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्य कर विभाग के कार्यपालक ज्वाइंट कमिश्नर राजनाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्या साझा की, जिसका समाधान अधिकारियों ने मौके पर करने का प्रयास किया।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में खंड चार के उपायुक्त अयोध्या प्रसाद यादव ने व्यापारियों से सीधे वार्ता करते हुए उन्हें जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, नए पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाओं और टैक्स जमा करने में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को जाना। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न तकनीकी व कानूनी सवालों के विस्तृत उत्तर देकर मौके पर ही उनका समाधान करने का प्रयास किया।

उपायुक्त ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए कहा कि सभी व्यापारी जीएसटी पंजीकरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपना स्वयं का मोबाइल नंबर ही अपलोड करें, ताकि विभाग द्वारा भेजे जाने वाले हर महत्वपूर्ण अपडेट से वें समय पर परिचित हो सकें। इसके साथ ही जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से विशेष अपील की कि वे अपने जीएसटी पोर्टल की आईडी और पासवर्ड किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करें। अधिकारियों ने आगाह किया कि पासवर्ड साझा करने से धोखाधड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि बोगस फर्में बनाने वाले तत्व इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त संतोष सिंह, संदीप कुमार ने किया। इस दौरान कार्यपालक ज्वाइंट कमिशनर राजनाथ तिवारी, उपायुक्त अयोध्या प्रसाद यादव, गौरी शंकर, हेमंत यादव, एटीओ सुधीर कुमार ने भी विचार साझा किए। इस दौरान व्यापारी विवेक गौतम, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 9 5
Total views : 378844

Follow us on