Select Language :

Home » स्वास्थ्य » ITI में आयुष विभाग के शिविर का राज्यमंत्री ने किया अवलोकन

ITI में आयुष विभाग के शिविर का राज्यमंत्री ने किया अवलोकन

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार 26 मार्च 2026 को शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा विशेष शिविर के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

How to Make a News Portal

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष  वीरपाल निर्वाल और कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री  संजय गर्ग ने भी शिरकत की। अतिथियों ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे विकास का स्वर्णिम काल बताया।

आयुष विभाग का सराहनीय योगदान: शिविर के सफल संचालन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेलनगर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी और राजकीय यूनानी चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक  अयूब और कर्मचारी  शहजाद अहमद के सक्रिय सहयोग से सैकड़ों लोगों को विभाग की सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार के ‘नवनिर्माण’ संकल्प की सराहना की।

 

भोपा में दो बाइकों की भिड़ंत, मोरना के युवक गंभीर घालय

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 0 0
Total views : 379101

Follow us on