Select Language :

Home » एजुकेशन » स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर में बी.ए.एम.एस. (BAMS) बैच 2021 के विद्यार्थियों के लिए छह दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘शिक्षिक्षा’ का शुभारंभ 28 अक्टूबर 2026 से हो गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विनीता त्यागी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर (डॉ.) नीरज श्रीवास्तव एवं डॉ. दिव्या वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रोफेसर (डॉ.) विनीता त्यागी, प्रोफेसर (डॉ.) नेहा गाडगिल, प्रोफेसर (डॉ.) नीरज श्रीवास्तव, डॉ. विपिन सिसोदिया, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. साक्षी और डॉ. दिव्या समेत कई गणमान्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को मिलेगी चिकित्सालय की कार्यप्रणाली की ट्रेनिंग
इस छह दिवसीय विशेष कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के अनुभवी संकाय सदस्यों द्वारा इंटर्न विद्यार्थियों के लिए विविध शैक्षणिक एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सालय की कार्यप्रणाली, रोगी देखभाल, रोग परामर्श, नैदानिक प्रक्रियाओं, प्रयोगशाला संबंधी कार्यों, चिकित्सा अभिलेखों के रखरखाव और व्यावसायिक नैतिकता से गहराई से परिचित कराना है।
व्यावहारिक ज्ञान और मानवीय दृष्टिकोण का विकास
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनीता त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक चिकित्सा कार्य में लागू करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह पहल रोगियों के प्रति संवेदनशील व मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने और युवाओं को एक कुशल चिकित्सक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करेगी। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आगामी चिकित्सालय प्रशिक्षण के लिए छात्रों में व्यावसायिक दक्षता, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 6 7 9 8
Total views : 444233

Follow us on