Select Language :

Home » एजुकेशन » प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के समर्थन में उतरा राजकीय शिक्षक संघ

प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के समर्थन में उतरा राजकीय शिक्षक संघ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के समर्थन में राजकीय शिक्षक संघ खुलकर सामने आ गया है। संघ ने उनके विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट और लगाए गए आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच से पहले किसी शिक्षक या प्रधानाचार्य की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई उचित नहीं है।

How to Make a News Portal

राजकीय शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले में वह प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव संगठनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान करेगा। संगठन का कहना है कि यदि बिना निष्पक्ष जांच के पुलिस अथवा किसी अन्य स्तर पर कोई अनुचित या अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जाती है तो उसका लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह तथा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार कौशिक ने बताया कि संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी पहुंचकर प्रधानाचार्या राजेश कुमारी से मुलाकात की और उन्हें संगठन की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

जिला संरक्षक ललित मोहन गुप्ता ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। शिक्षक संघ का कहना है कि न्यायसंगत जांच ही इस मामले का उचित समाधान है और संगठन पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 8 1 2
Total views : 385436

Follow us on