
LP Live, Muzaffarnagar: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में पुलिस पिंक बूथ खुला। यह पुलिस पिंक बूथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मीनाक्षी चौक पर खुला, जिसका शुभारंभ गुरुवार को सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। खास बात है कि यह पुलिस पिंक बूथ सहारनपुर रेंज का सबसे पहला पुलिस पिंक बूथ के रूप में इतिहास में शामिल हो गया है।
विश्व फार्मासिस्ट डे पर जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में हुआ कार्यक्रम, फार्मासिस्ट हुए पुरस्कृत
गुरुवार की दोपहर मीनाक्षी चौक पर पुलिस पिंक बूथ के शुभारंभ अवसर पर महिला शक्ति का प्रदर्शन हुआ। महिला पुलिस और गणमान्य महिलाओं की मौजूदगी में इसका शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने इसके लाभ भी बालिकाओं व महिलाओं को बताए। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, कई पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पिंक बूथ खासतौर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और परामर्श के लिए बनाया गया है। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगी और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी सलाह और मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाएगा।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा, “यह बूथ महिलाओं को आजादी और विश्वास से भरी जिंदगी देगा। पुलिस मित्र बनकर हरकदम महिलाओं और बेटियों के साथ है। स्थानीय महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
Post Views: 347













Total views : 403635