Select Language :

Home » अपराध » फर्जी आईटीसी में फंसी मुजफ्फरनगर की फ़र्म, बोगस फ़र्मो से खरीदा 3.72 करोड़ का माल

फर्जी आईटीसी में फंसी मुजफ्फरनगर की फ़र्म, बोगस फ़र्मो से खरीदा 3.72 करोड़ का माल

LP Live, Muzaffarnagar: स्टेट जीएसटी विभाग एसआइबी विंग ने बेगराजपुर स्थित मूजासी फर्म पर बड़ी मात्रा में गड़बड़ी पकड़ी है। फर्म पर दिल्ली की नौ बोगस फर्मों से फर्जी तरीके से 3.72 करोड़ रुपये का माल खरीदना दिखाया है। फर्म के स्टाक में 1.80 करोड़ रुपये का माल स्टाक से कम मिला। इस मामले में टीम ने 4.84 लाख रुपये का माल अधिक मिलने पर सीज कर दिया है।

How to Make a News Portal

स्टेट जीएसटी की एसआइबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेशचंद दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला की टीम ने बेगराजपुर के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा में मूजासी फर्म का रिकार्ड खंगाला। इसमें लेन-देन एवं कारोबार में संदेह मिला। टीम ने मौके पर पुरानी बैटरियों को गलाकर लैड इंगट बनाने, ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग का काम पकड़ा। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मूजासी फर्म ने 3.72 करोड़ रुपये का जिन नौ फर्म से पुराना माल खरीदना दिखाया है, वह सभी बोगस मिली है। इन फर्म के पास कोई माल नहीं था। यह फर्म ने 66 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से जीएसटी क्लेम ले चुकी है। इसके अलावा लगभग 1.80 करोड़ रुपये का माल स्टाक से कम मिला है। वहीं 4.84 लाख रुपये माल प्रपत्रों से अधिक पाया गया, जिसे तत्काल सीज किया गया है। सभी प्रपत्रों की जांच के बाद 32 लाख रुपये की जीएसटी वसूली के अलावा गड़बड़ी पर 32 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जीएसटी विभाग की टीम इस मामले में अभी और अधिक जांच कर रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 8 1
Total views : 403676

Follow us on