Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » दिवंगत शिक्षक की याद में परिवार ने बीआरसी पर लगवाई वाटर कूलर मशीन

दिवंगत शिक्षक की याद में परिवार ने बीआरसी पर लगवाई वाटर कूलर मशीन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) चरथावल पर शिक्षकों, कर्मचारियों और दूर-दराज से आने वाले आगंतुकों के लिए ठंडे व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक वाटर कूलर मशीन लगाई गई है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के विशेष सहयोग से दिवंगत शिक्षक संजीव कुमार शर्मा के परिजनों द्वारा स्थापित की गई इस वाटर कूलर मशीन का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमर वीर सिंह, टीएससीटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. फर्रुख हसन, दिवंगत शिक्षक के सुपुत्र आशीष शर्मा, कनिष्क वीर सिंह, मंडल सह संयोजक भारत कुमार एवं प्रधानाध्यापक मोहम्मद मूसा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
डा. फरुख हसन ने बताया कि चरथावल के प्राथमिक विद्यालय रोनी हरजीपुर में कार्यरत शिक्षक संजीव कुमार शर्मा का विगत वर्ष हार्ट अटैक के कारण असामयिक व दुखद निधन हो गया था। स्वर्गीय शर्मा टीचर्स सेल्फ केयर टीम के एक समर्पित सदस्य थे। उनके निधन के बाद टीएससीटी ने संगठन के नियमों के तहत एकजुटता दिखाते हुए उनके आश्रित परिवार को सीधे उनके नॉमिनी के बैंक खाते में 50 लाख रुपए से अधिक की रिकॉर्ड सहायता राशि पहुंचाई थी। इस अभूतपूर्व आर्थिक और मानसिक संबल से अभिभूत होकर दिवंगत शिक्षक के परिवार ने बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षक समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता और सहयोग व्यक्त करने की इच्छा जताई थी। इसी कड़ी में बीआरसी चरथावल पर ठंडे पानी की किल्लत को देखते हुए परिवार ने संगठन के सहयोग से यहाँ वाटर कूलर लगवाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद मूसा, जसविंदर सिंह, कलीम त्यागी, वकील अहमद, मुकेश चंद्र, डॉ. रियाज अली, मुशर्रफ अली, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, अनुज भारद्वाज, प्रदीप कुमार, मनोज सिंह, साजिद अली, हरेंद्र कुमार, मौअजम अली, भूपेन्द्र सिंह, रजत कुमार, राजीव लूंब, नरेश गोयल, हरीश वत्स, मोहम्मद रिजवान, सैयद हुसैन, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इनाम, रवि दत्त, धर्मपाल, पवन देव, राजेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अजय सिंह एवं विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 2 2
Total views : 383734

Follow us on