Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » यूपी टीम के लिए मुजफ्फरनगर से 63 खिलाड़ियों का प्राथमिक चयन

यूपी टीम के लिए मुजफ्फरनगर से 63 खिलाड़ियों का प्राथमिक चयन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न हुए। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा आयोजित इस ट्रायल में कुल 140 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 63 शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।

How to Make a News Portal

अंडर-16 वर्ग: इस आयु वर्ग में कुल 35 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि चयनित 13 गेंदबाजों में शहजार, आर्यन, वंश चौहान, लक्ष्य और वेदांश प्रमुख हैं। वहीं, 22 बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह, अदनान हुसैन, निहाल और कार्तिक धीमान सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। इन खिलाड़ियों को कल शनिवार सुबह अगले राउंड के लिए बुलाया गया है।

अंडर-19 वर्ग: इस वर्ग में 28 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 16 बल्लेबाजों में अश्मित बलियान, मुकुल राठी और भुवनेश्वर कुमार जैसे नाम शामिल हैं, जबकि 12 गेंदबाजों में अनुभव गोलियांन, यश शर्मा और वंश सैनी ने प्रभावित किया। अंडर-19 के खिलाड़ियों का अगला ट्रायल रविवार को होगा।

चयन समिति के सदस्य विकास राठी, रोहन त्यागी और आकाश लूथरा ने खिलाड़ियों के कौशल को परखा। सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि रविवार को मैच के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा को बारीकी से देखने के बाद अंतिम 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी, जो अंतर-जिला टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान स्टेडियम में ओमदेव सिंह, संजय शर्मा, मोहद अरशद और अंपायर पलक शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 2 8
Total views : 403753

Follow us on