Select Language :

Home » स्वास्थ्य » सीएमओ का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच

सीएमओ का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही।

How to Make a News Portal

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, लैब, औषधि भंडार और टीकाकरण कक्ष का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने न केवल अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी, बल्कि बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण और पेयजल सुविधाओं की भी जांच की।

दवाओं की कमी न हो, व्यवहार रहे सहानुभूतिपूर्ण: डॉ. तेवतिया ने फार्मासिस्ट और प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टॉक में किसी भी आवश्यक दवा की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा, “अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार समय पर उपलब्ध कराएं।”

टीकाकरण पर विशेष जोर: सीएमओ ने टीकाकरण सत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला जांच और फॉलोअप से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 1 8
Total views : 385286

Follow us on