Select Language :

Home » स्वास्थ्य » एसीएमओ डॉ. विपिन से छिना पीसीपीएनडीटी पटल, महक सिंह को चार्ज

एसीएमओ डॉ. विपिन से छिना पीसीपीएनडीटी पटल, महक सिंह को चार्ज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. विपिन कुमार से पीसीपीएनडीटी का महत्वपूर्ण पटल वापस ले लिया गया है। यह कार्रवाई उन पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद सीएमओ द्वारा की गई है। डॉ. विपिन कुमार पर आरोप था कि वे जनपद में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे अवैध व नियम विरुद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को संरक्षण दे रहे थे और उनके संचालन में साठगांठ कर रहे थे। अब डा. विपिन कुमार की जगह इस पटल की जिम्मेदारी डा. महक सिंह को दी गई है। डा. महक सिंह डिप्टी सीएमओ के पद पर विभाग में कार्यरत है।
इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तथा अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने साक्ष्यों के साथ सीएमओ से लिखित शिकायत की थी। मामले की गंभीरता और लगातार बढ़ रहे जनआक्रोश को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से डॉ. विपिन कुमार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटा दिया है। पटल हटाए जाने के बाद अब विभाग के अन्य अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। विभाग के इस कड़े कदम से नियम विरुद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले संचालकों और उन्हें शह देने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 1 4 6 7
Total views : 381369

Follow us on