
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार समाप्त कर दिया। इस वर्ष के परिणामों में मुजफ्फरनगर के मेधावियों ने शैक्षणिक श्रेष्ठता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले की मेरिट सूची में इस बार देहात क्षेत्र की प्रतिभा का बोलबाला रहा, जहां मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना की छात्रा लविश चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। यह पहली बार है जब देहात क्षेत्र के किसी विद्यालय से जिला टॉपर निकलकर सामने आया है।
IMG_5622
बुधवार दोपहर परिणाम जारी होते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल बन गया। जिले में द्वितीय स्थान पर तीन मेधावियों ने संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें शारदेन स्कूल की ओजस्वी, एसडी पब्लिक स्कूल की पाखी वर्मा और ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल (मीरापुर) के छात्र मोहम्मद असद शामिल हैं। तृतीय स्थान पर माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा रिद्दीमा मदान ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी जगह बनाई।

Post Views: 801













Total views : 363318