Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्रदूषण पर प्रशासन का वार, छह यूनिटों पर लगी सील

प्रदूषण पर प्रशासन का वार, छह यूनिटों पर लगी सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण नियमों के खुले उल्लंघन को लेकर डीएम के आदेश पर मंगलवार को कार्रवाई हुई। प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों और स्लैग यूनिटों के खिलाफ गंभीर शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने प्रदूषण विभाग अधिकारियों को साथ लेकर छह यूनिट के मुख्य द्वार सील कर दिए, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले इकाईयां बंद हो सके। प्रशासन की टीम देखकर अवैध रूप से कारोबार कर रहे संचालक व श्रमिक गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए।

डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस संयुक्त टीम ने जिले के संधावली रोड, सूजडू चुंगी सहित उसके आसपास के कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके पर कई ऐसी इकाइयां संचालित होती पाई गईं, जो बिना किसी वैध एनओसी और मानकों के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रही थीं। मौके पर मौजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने विधिक व तकनीकी जांच पड़ताल के बाद नियमों के विरुद्ध चलती पाई गईं छह अवैध स्लैग यूनिटों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की।

इस बड़ी कार्रवाई के तहत टीम द्वारा संधावली रोड व सूजडू क्षेत्र में संचालित लिमरा ट्रेडिंग कंपनी और हमजा ट्रेडर्स को पूरी तरह सील कर दिया गया। इसके साथ ही अजलान एंटरप्राइजेज तथा नाइस ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया गया। अधिकारियों ने तकनीकी जांच के बाद अजलान एंटरप्राइजेज के मुख्य गेट को सील कर दिया, जबकि संधावली रोड पर अजलान एंटरप्राइजेज के ठीक सामने चल रही अवैध स्लैग यूनिट के मुख्य द्वार पर भी सरकारी सील लगा दी गई। इसी क्रम में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए टीम ने नाइस ट्रेडिंग कंपनी के सामने संचालित हो रही एक अन्य अवैध स्लैग यूनिट के मुख्य गेट को भी पूरी तरह सील कर विभागीय कस्टडी में ले लिया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि सभी छह यूनिट को नियमों को उलघंन करने पर सील किया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 2 0 7 8
Total views : 327715

Follow us on