उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में भारत रत्न मालवीय व अटल जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

LP Live, Muzaffarnagar: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। नागरिकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर गोष्ठी हुई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महामंत्री सुषमा पुडीर, मंत्री सुधीर खटीक, रेनू गर्ग,रक्षित राजपूत, रोहित बाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

मेरठ रोड स्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग सदस्य जगदीश पांचाल के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान मनोज पांचाल, देवेंद्र पाल, सागर बाल्मीकि, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे। क्रांति सेना की ओर से महामना पंडित महामना मोहन मालवीय की जयंती पर मालवीय चौक पर कार्यक्रम हुआ। उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान शरद कपूर, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में महान शिक्षाविद पंडित मदनमोहन मालवीय व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा युवा मोर्चा से मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ऋषभदेव शर्मा ने कहा, सभी काे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

वहीं आदर्श कालोनी स्थित पंचवटी धर्मशाला में पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बीएसए शुभम शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा समेत पंडित उमादत्त शर्मा, विजय शुक्ला, पंडित सुभाष शर्मा, केके शर्मा ने मेधावियों के उज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button