Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीएस विद्या मंदिर में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

एमडीएस विद्या मंदिर में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मिल मंसूरपुर स्थित एम.डी.एस. विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खतौली ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, विक्रान्त चौधरी, विकास, शुभम पाल, संस्थापक भारतवीर सिंह जाखड़, प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय और संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबलों के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया:
  • अंडर-14 वर्ग: सिद्धार्थ, अंश (एमडीएस विद्या मंदिर) तथा मो. मुब्बसिर (अरविंद इण्टर कॉलेज, पुरा)।
  • अंडर-17 वर्ग: मो. साद, मयंक राठी, शिवा, अभिजीत राठी, देव पांचाल, रितिक, देव राठी (एमडीएस विद्या मंदिर), वियांक त्यागी (अरविंद इण्टर कॉलेज), कुश मलिक (केके जैन इण्टर कॉलेज), आयुष शर्मा (जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज) और मित्रांश राठी (सरशादी लाल इण्टर कॉलेज)।
  • अंडर-19 वर्ग: कुणाल अहलावत, कार्तिक, देवराज (एमडीएस विद्या मंदिर), मोनिस (अरविंद इण्टर कॉलेज), शिवा (सीता शरण इण्टर कॉलेज), परीक्षित (जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज) तथा उज्जवल, वैभव व सौरभ सैनी (केके जैन इण्टर कॉलेज)।
खेल प्रभारी प्रदीप लाल और विकास मोतला ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। विद्यालय के संस्थापक भारतवीर सिंह जाखड़, प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में अंकित खेरवाल व गौरव कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि अर्पित चौधरी और आदित्य बालियान का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 0 1 8
Total views : 409968

Follow us on