Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अहिल्याबाई होल्कर जयंती की तैयारियां शुरू, डॉ. देशबंधु तोमर बनाए अध्यक्ष

अहिल्याबाई होल्कर जयंती की तैयारियां शुरू, डॉ. देशबंधु तोमर बनाए अध्यक्ष

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को एडवोकेट संजय शिवम के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
डॉ. देशबंधु तोमर होंगे जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष: बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष होने वाले अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देशबंधु तोमर करेंगे। इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सभी से जयंती की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति: इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में नकलीराम धनगर, दर्शन सिंह धनगर, आनंद धनगर, राजवीर सिंह, नंदकिशोर धनगर, संदीप कुमार, संजय धनगर, अर्जुन प्रधान, ओमवीर धनगर, पवन टेंट वाले (पवन धनगर), नेमिष चंदेल, सुमित, बबलू धनगर, शुभम, विशेष और दीपक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 4 7
Total views : 344419

Follow us on