Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में भीषण आग, शटर तोड़कर बुझाई लपटें

मुजफ्फरनगर: विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में भीषण आग, शटर तोड़कर बुझाई लपटें

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पटेल नगर में वकील रोड पर संचालित विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों को दुकान का शटर और शीशे का केबिन तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

How to Make a News Portal

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे दुकान से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनुराग कुमार के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवार एवं प्रतिष्ठान संचालकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा संबंधित विभागों को राहत एवं सहायता कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां आग के कारणों की जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 6 0
Total views : 379376

Follow us on