Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल रूट पर बढ़ी सुविधा, छोटे स्टेशनों पर भी स्टाप

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल रूट पर बढ़ी सुविधा, छोटे स्टेशनों पर भी स्टाप

लोकपथ लाइव, मुज़फ़्फरनगर उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर मार्ग पर सफर करने वाले दैनिक रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों सकोती टांडा, रोहाना कलां और देवबंद पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। बड़ौदा हाउस स्थित रेलवे मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोगात्मक (ट्रायल) आधार पर लागू की जा रही है, जिसकी सफलता और यात्री संख्या की समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 14303/14304 दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस 11 सितंबर से सकोती टांडा और रोहाना कलां स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय (ट्रेन 14303) सकोती टांडा पर शाम 7:46 बजे पहुंचकर 7:47 बजे रवाना होगी, जबकि रोहाना कलां पर इसका समय रात 8:23 से 8:24 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं वापसी में (ट्रेन 14304) हरिद्वार से दिल्ली जाते वक्त रोहाना कलां पर सुबह 11:34 बजे और सकोती टांडा पर दोपहर 12:15 बजे एक-एक मिनट का ठहराव लेगी।
इसके अतिरिक्त, कोटा-देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12401/12402) का देवबंद स्टेशन पर ठहराव 10 सितंबर से प्रभावी हो रहा है। देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेन (12401) रात 2:27 बजे और कोटा जाने वाली ट्रेन (12402) रात 1:50 बजे देवबंद पहुंचेगी, जहां दोनों दिशाओं में दो मिनट का ठहराव दिया गया है। उत्तर रेलवे ने संबंधित विभागों को इन नए ठहरावों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि स्थानीय यात्रियों को इसका त्वरित लाभ मिल सके। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने भी इसकी जानकारी साझा की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 4 1 4 0
Total views : 414121

Follow us on