
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल का मुख्य केंद्र मुजफ्फरनगर जिला रहा है, जहाँ के एसपी सिटी और एसपी रूरल दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मुजफ्फरनगर से जाने वाले अधिकारी
जिले में अपनी कार्यशैली से पहचान बनाने वाले सत्यनारायण प्रजापत अब तक पुलिस अधीक्षक (नगर) मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात थे, उन्हें पदोन्नति के साथ पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की कमान सौंपी गई है। वहीं, आदित्य बंसल यहां पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुजफ्फरनगर के रूप में कार्यरत थे, उनका तबादला पुलिस अधीक्षक (नगर) अलीगढ़ के महत्वपूर्ण पद पर कर दिया गया है।
जिले को मिले यह नए अधिकारी
मुजफ्फरनगर की कमान संभालने के लिए शासन ने दो नए आईपीएस अधिकारियों को भेजा है। अमृत जैन (IPS-2021), जो वर्तमान में अलीगढ़ में एसपी ग्रामीण थे, अब मुजफ्फरनगर के नए एसपी सिटी (नगर) होंगे। इसके साथ ही, आगरा कमिश्नरेट में तैनात महादिक अक्षय संजय (IPS-2022)को मुजफ्फरनगर का नया एसपी रूरल (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त शासन ने अन्य जिलों जैसे महाराजगंज, चन्दौली, हमीरपुर और शाहजहांपुर में भी नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की है।
Post Views: 121













Total views : 259064