Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राकेश टिकैत गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का थानों पर प्रदर्शन शुरू

राकेश टिकैत गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का थानों पर प्रदर्शन शुरू

मुजफ्फरनगर/भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों की हुंकार के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सियासी पारा गरमा दिया है। सोमवार को जैसे ही टिकैत की गिरफ्तारी की खबर मुजफ्फरनगर पहुँची, भाकियू कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर जिले के सभी थानों पर धरना शुरू कर दिया।

How to Make a News Portal

दरअसल, ओडिशा के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 मार्च 2026 से पदयात्रा करते हुए भुवनेश्वर पहुँच रहे थे, जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन होना था। राकेश टिकैत भी इस सभा में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुँचे थे, जहाँ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहां गिरफ्तार होने की वीडियो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सोशल मीडिया पर अपलोड हुई, जिसके बाद थानों पर धरना शुरू हुआ।

मुजफ्फरनगर में थानों का घेराव: गौरव टिकैत ने बताया कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली, छपार, मंसूरपुर और सिविल लाइन सहित सभी थानों में भाकियू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता, तब तक थानों से धरना समाप्त नहीं होगा। भाकियू नेताओं ने इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र और किसान आवाज को दबाने की कोशिश बताया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 3 9 9
Total views : 404256

Follow us on