Select Language :

Home » एजुकेशन » जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी समारोह संपन्न

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी समारोह संपन्न

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के समापन के उपलक्ष्य में प्री-प्राइमरी छात्रों के लिए एक भव्य विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीना गोयल ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। मंच का सफल संचालन अस्मिता अनेजा द्वारा किया गया।

How to Make a News Portal

समारोह में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने भावुक होते हुए शिक्षकों और अभिभावकों का धन्यवाद किया और अगली कक्षा में प्रवेश की खुशी साझा की। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण पद्धति और शिक्षिकाओं के समर्पण की जमकर सराहना की। इस दौरान प्रधानाचार्या स्वाति शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने मेधावी छात्रों को परिणाम-पत्र वितरित कर उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वयक वजीह कहकशां, मानसी अग्रवाल और समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 4 8 3
Total views : 364315

Follow us on