Select Language :

Home » एजुकेशन » यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों का तबादला

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी बदले
शासन ने तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करें।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में नए अफसरों की तैनाती
शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार इस व्यापक फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर में नए नगर मजिस्ट्रेट के रूप में बुलंदशहर के उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल को नियुक्त किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर में तैनात नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ का स्थानांतरण कर उन्हें प्रोन्नति देते हुए देवरिया का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईआ) बनाया गया है। उनके स्थान पर राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त पद पर तैनात डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

जिलेवार मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) में बदलाव
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को स्थानांतरित कर विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग) बनाया गया है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

सचिवालय एवं विभागों में उच्चस्तरीय फेरबदल
शासन स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं:
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी): राहुल सिंह को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
राजस्व परिषद: राजस्व परिषद (प्रयागराज) के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम और रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को राजस्व परिषद (प्रयागराज) में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माध्यमिक शिक्षा एवं ग्राम्य विकास: युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव (माध्यमिक शिक्षा विभाग) बनाया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव (ग्राम्य विकास विभाग) नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियां: सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव पद के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव तथा नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 6 0 2
Total views : 415989

Follow us on