Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » RLD संसदीय दल के अध्यक्ष बने के.सी. त्यागी, जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

RLD संसदीय दल के अध्यक्ष बने के.सी. त्यागी, जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

ओ.पी. पाल
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के केंद्रीय कार्यालय ने संगठन को मजबूती देने और विधायी स्तर पर अपनी रणनीतियों को धार देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
 पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव समर पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के ‘संसदीय दल’ का विधिवत गठन कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सर्वसम्मति से देश के वरिष्ठ राजनेता, मीसा बंदी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद के.सी. त्यागी को इस नवगठित संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। त्यागी की इस पद पर नियुक्ति को राजनीतिक गलियारों में रालोद के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
जयंत चौधरी समेत 15 दिग्गज बने सदस्य
पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव समर पाल सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस उच्च स्तरीय दल में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी के अलावा विभिन्न राज्यों के जमीनी नेताओं को स्थान दिया गया है। सदस्यों की मुख्य सूची में मेजर जनरल बिशम्बर दयाल (वीएसएम सेवानिवृत्त-हरियाणा), पूर्व सांसद तारीफ सिंह, उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद मुंशी राम, पूर्व मंत्री अशोक यादव, और पूर्व सांसद मलूक नागर को शामिल किया गया है।
ये भी संसदीय दल में शामिल
इसके अलावा, बागपत के सांसद एवं लोकसभा में नेता सदन श्री राजकुमार सांगवान, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता सदन व विधायक श्री राजपाल बालियान, राजस्थान के पूर्व विधायक श्री अब्दुल सगीर खान, और विधान परिषद सदस्य व नेता सदन श्री योगेश चौधरी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्थान और यूपी के नेताओं को तरजीह
गठित दल में राजस्थान से विधायक सुभाष गर्ग, आगरा से डॉ. यशपाल बघेल, लखनऊ से अनिल दुबे, मुजफ्फरनगर से श्रीमती रमा नागर और बड़ौत की चेयरमैन श्रीमती बबीता तोमर को सदस्य मनोनीत किया गया है। संसदीय दल को और अधिक व्यापक और रणनीतिक रूप से सुदर्ढ़ बनाने के लिए पार्टी ने चार ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की भी घोषणा की है। इनमें दिल्ली के प्रमुख किसान नेता श्री युद्धवीर सिंह, राजस्थान से श्री विजय पूनिया, उत्तर प्रदेश से श्री सुखबीर गठीना और उत्तर प्रदेश से ही श्री चंद्रबली यादव को शामिल किया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस गठन के जरिए रालोद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने पारंपरिक गढ़ के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ग्रामीण व किसान मतदाताओं के बीच अपनी पैठ को और प्रगाढ़ करने का स्पष्ट संकेत दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 1 2
Total views : 378869

Follow us on