Select Language :

Home » एजुकेशन » जेडी का बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूप में औचक निरीक्षण, केंद्रों की गहण जांच

जेडी का बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूप में औचक निरीक्षण, केंद्रों की गहण जांच

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार को मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) संस्त्राशु सुमन ने मुजफ्फरनगर के डीआईओएस कार्यालय स्थित हाईटेक कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

How to Make a News Portal

जेडी ने कंट्रोल रूम पहुंचते ही सबसे पहले सर्वर और मॉनीटरिंग व्यवस्था की गहनता से पड़ताल की। उन्होंने तकनीकी टीम से सीधा संवाद करते हुए केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि परीक्षा के समय एक भी केंद्र ‘ऑफलाइन’ मोड में नहीं दिखना चाहिए। यदि किसी केंद्र का कैमरा बंद मिला, तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा नकल विहीन परीक्षा की है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तकनीकी खराबी या परीक्षा केंद्रों पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना बिना समय गंवाए तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। जेडी की इस सख्ती ने स्पष्ट कर दिया है कि नकल माफियाओं और लापरवाही बरतने वाले केंद्रों पर विभाग की पैनी नजर है।

दिल्ली से मेरठ के बाद अब नमो भारत ट्रेन को दिल्ली-पानीपत-करनाल और अलवर तक दौड़ाने की तैयारी

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 6 5
Total views : 378994

Follow us on