
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कालोनी स्थित बुआ की धर्मशाला में जाट समाज महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में महासभा के संरक्षण मंडल और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षण मंडल के अध्यक्ष कुंवर विजय राज सिंह ने की। उन्होंने विधिवत रूप से नई गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महासचिव संतोष कुमार वर्मा, सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह और उप कोषाध्यक्ष महकार सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी शामिल रही। इसके अलावा कानूनी सलाहकार देवेंद्र तोमर, मीडिया प्रभारी मनोज व अनिल मुन्नू सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर आसीन पदाधिकारियों ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक का एक मुख्य बिंदु पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि को यादगार बनाना था। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनकी पुण्यतिथि पर आगामी 29 मई को शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षण मंडल के वरिष्ठ सदस्य जगदीश बालियान, ओमपाल, प्रकाशवीर, अजय कुमार, अश्चवनी कुमार, केशव देव वर्मा, रणधीर सिंह, मदनपाल वर्मा, सुरेंद्र वीर, पवन कुमार और युद्धवीर सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।













Total views : 286829