Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: होटल के खाने में तैरते मिले कीड़े, ग्राहक के उडे होश

मुजफ्फरनगर: होटल के खाने में तैरते मिले कीड़े, ग्राहक के उडे होश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम इलाके नावल्टी चौक स्थित करीम होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक के खाने की थाली में परोसे गए छोलों में जिंदा कीड़े तैरते हुए मिले। कीड़े देखते ही ग्राहक के होश उड़ गए और उसने तत्काल होटल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। हालांकि, सुधार करने के बजाय होटल संचालक ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, जिससे विवाद और बढ़ गया।देखते ही देखते होटल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और संचालक व ग्राहक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पीड़ित ग्राहक मौ. सोएब ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) को सूचित किया।

How to Make a News Portal
Screenshot

विभागीय टीम ने की छापेमारी: सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हरकत में आई और पहुंचकर जांच करने का दावा किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि होटल के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। टीम ने मौके से छोले और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 0 3 9 3
Total views : 353929

Follow us on