Select Language :

Home » एजुकेशन » PR Public school: स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

PR Public school: स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आभा से सराबोर नजर आया।

How to Make a News Portal

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं, भाषण, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों के ओजस्वी वक्तव्यों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया। प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ से परिचित कराते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता, स्वच्छता और विकास में योगदान देने तथा ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चों के हाथों में है। यदि विद्यार्थी अपने कर्तव्यों को समझकर आगे बढ़ें तो भारत को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शंकर शर्मा, शिखा ठाकुर, विश्व बंधु शर्मा, आंचल गुप्ता, विशांक त्यागी, दीपक मलिक, चेतना मल्हन और राखी पाल आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन आर्य कौशिक और कृष्ण गोयल ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 6 6 3
Total views : 398907

Follow us on