
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे बेहद हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर छोटे-छोटे तमाशे पेश किए और तेरा यार हूं मैं जैसे लोकप्रिय दोस्ती के गीतों पर बेहद सुंदर व आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उत्सव के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने अपने नन्हे-नन्हे हाथों से आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक-दूसरे को भेंट किए।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक पीकेजैन ने सभी बच्चों व स्टाफ को मित्रता दिवस और मित्रों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में संपूर्ण विश्व की शांति के लिए मैत्री भाव परम आवश्यक है। भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश अतीत काल से ही मित्रता को सर्वोपरि मानता आया है। इस पूरे आयोजन को सफल और यादगार बनाने में स्कूल की कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ-साथ समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Post Views: 49












Total views : 392365