Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » पटेलनगर रामलीला में धूं-धूं कर जले रावण व मेघनाद के पुतले

पटेलनगर रामलीला में धूं-धूं कर जले रावण व मेघनाद के पुतले

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित पटेलनगर में विजयदशमी पर्व के अवसर पर रामलीला समिति द्वारा संक्षिप्त रामलीला का मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमसेन कंसल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मनीष कपूर, राकेश बिन्दल, सुरेन्द्र अग्रवाल, बीके जैन एवं विकल्प जैन ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।
रामलीला मंचन के उपरांत अधर्म और अहंकार के प्रतीक रावण तथा मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन मुख्य अतिथियों एवं प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण का स्वरूप धारण किए कलाकारों द्वारा किया गया। पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी के शानदार नजारे और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए रामलीला मैदान के अलावा आसपास के मकानों की छतों और बालकनियों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रावण दहन के पश्चात रामलीला मैदान से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की भव्य सवारी (शोभायात्रा) आरंभ हुई। यह सवारी विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई भव्य मंडप पर पहुंची, जहां अत्यंत भावुक और अलौकिक वातावरण में ‘भरत मिलाप’ का आयोजन किया गया। भाइयों के प्रेम के इस प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इस सफल आयोजन में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, जितेन्द्र कुच्छल, सुरेन्द्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, स्पर्श गर्ग, विवेक सिंघल सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कलाकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 3 5 3 6
Total views : 440022

Follow us on