Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर गणेशोत्सव: खाटू श्याम मंदिर में 14 से 24 सितंबर तक मचेगी धूम

मुजफ्फरनगर गणेशोत्सव: खाटू श्याम मंदिर में 14 से 24 सितंबर तक मचेगी धूम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर की भरतिया कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में सोमवार, 14 सितंबर से 24 सितंबर तक 11 दिवसीय भव्य श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर को विशेष रूप से मंगाए गए देशी-विदेशी फूलों और मनमोहक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। आयोजन के दौरान भगवान का स्वर्ण शृंगार, 56 भोग और रजत पालना (चांदी का झूला) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार (14 सितंबर) को प्रातः 10:00 बजे मंदिर परिसर से एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का मार्ग एवं आकर्षण:
  • मार्ग: यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नवीन मंडी, राजबाहा रोड, गोशाला रोड, पीठ बाजार और वकील रोड सहित अपने पारंपरिक मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुँचकर संपन्न होगी।
  • प्रमुख आकर्षण: यात्रा में भगवान श्री खाटू श्याम जी का विशाल दिव्य रथ, 12 मनमोहक झांकियां, 4 मशहूर बैंड, 2 डीजे, ढोल-ताशे और भव्य आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 1 3
Total views : 415608

Follow us on