Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को मिले कैरियर के सुझाव

राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को मिले कैरियर के सुझाव

लोकपथ लाइव, मुज़फ़्फ़रनगर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को करियर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन से जुड़े उपयोगी टिप्स दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

How to Make a News Portal

करियर मेले के दौरान तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में उपलब्ध विभिन्न कोर्सों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आईआईटी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, वहां की पढ़ाई, प्रतिस्पर्धा और पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में भी विशेषज्ञों ने विस्तार से समझाया।

मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुचित्रा सैनी द्वारा किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य सुभाष चंद, प्रियंका वर्मा, उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, आदर्श कुमार, ब्रह्म प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 7 3 9
Total views : 345451

Follow us on