Select Language :

Home » एजुकेशन » गाजियाबाद डीएम ने भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में कराया ग्रीष्मकालीन अवकाश

गाजियाबाद डीएम ने भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में कराया ग्रीष्मकालीन अवकाश

लोकपथ लाइव, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में लगातार बढ़ रहे भीषण गर्मी और लू के जानलेवा प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक) में 23 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसी हीट वेव और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडराते गंभीर खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के संयुक्त आदेश पर जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से छुट्टियां कर दी गई हैं। आगामी आदेश तक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके साथ ही संभावित बिजली कटौती को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर भी पूर्णतया रोक लगा दी गई है। हालांकि, आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रधानाचार्य सीमित संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर उन्हें बुला सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सभी प्रबंधकों को 24 मई तक अवकाश लागू करने की रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ व अन्य तरल पदार्थ देते रहें। प्रशासन ने हिदायत दी है कि यदि किसी बच्चे में तेज बुखार, उल्टी, चक्कर या लू के लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है। स्कूल दोबारा कब खुलेंगे, इस पर निर्णय मौसम की स्थितियों की विस्तृत समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 8 3 3 6
Total views : 317839

Follow us on