Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जीडी गोयनका स्कूल में शिव अनुग्रह उत्सव, बच्चों ने सीखे संस्कार

जीडी गोयनका स्कूल में शिव अनुग्रह उत्सव, बच्चों ने सीखे संस्कार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा शिव अनुग्रह उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से अवगत कराना था।
उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने एक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली और पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस पावन अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भगवान शिव के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कथाएँ सुनाई गईं, जिससे उन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं एवं जीवन मूल्यों की सुंदर सीख मिली। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही बच्चों ने पवित्र श्लोकों का सस्वर पाठ किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह वह स्थान है जहाँ बच्चों के समग्र व्यक्तित्व, उत्तम संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का बीजारोपण होता है। उन्होंने कहा कि शिव अनुग्रह उत्सव जैसे पावन आयोजन बच्चों को हमारी समृद्ध भारतीय विरासत से जोड़ते हैं और उनमें श्रद्धा, अनुशासन, आपसी सहयोग तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास करते हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 5 4 6
Total views : 391475

Follow us on