Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का 10वीं के टापर बने बादल गोयल

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का 10वीं के टापर बने बादल गोयल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: सत्र 2025-26 की सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जनपद के प्रतिष्ठित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा और शैक्षणिक कौशल का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो शिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों की लगन को दर्शाता है।

How to Make a News Portal

मेधावी छात्रों ने बढ़ाई स्कूल की शान: परीक्षा परिणामों में बादल गोयल ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। उनके साथ ही अग्रिम जैन ने 97.8% अंकों के साथ द्वितीय और अवयुक्त सिंह ने 96.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों ही छात्रों ने अपनी ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय प्रबंधन और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्या ने दी सफलता की बधाई: विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  स्वाति शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह शानदार उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, हमारे शिक्षकों के निस्वार्थ समर्पण और अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताए गए अटूट विश्वास का मधुर परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता पर गर्व है।”

निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प की जीत विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अंजलि आनंद ने सफल छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन होनहारों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रशासन विभाग और समस्त शिक्षकगणों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। मिठाई बाँटकर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 6
Total views : 392385

Follow us on