अपराधउत्तर प्रदेशशिक्षा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में india हटाकर Jaat लिखा


LP Live, Meerut: मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर में नैक मूल्यांकन के दौरान लिखे गए ‘आइ लव इंडिया’ को हटाकर कुछ शरारती तत्वों ने ‘जाट’ लिख दिया। इससे वंहा तरह तरह की चर्चाएं शुरु हो गयी। इस कारनामें की भनक किसी को नही लगी। वंहा सीसीटीवी नही होने से शरारत करने वाली की जानकारी नही लग पा रही है। हालांकि इस प्रकरण की जानकारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों को कहना है कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो शरारती तत्वों की पहचान की जा सकती थी
