
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राजकीय जिला पुस्तकालय में पूर्व उप शिक्षा निदेशक गजेन्द्र कुमार के आगमन पर एक गरिमापूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित गणमान्य नागरिकों व शिक्षाविदों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।
*शिक्षिका से स्कूल प्रबंधक ने की अश्लील बात, थाने पहुंचा मामला*


ज्वाइनिंग के लिए पहुंची शिक्षिका से प्रबंधक ने की अश्लील बात
इस दौरान पूर्व उप शिक्षा निदेशक गजेन्द्र कुमार ने राजकीय जिला पुस्तकालय में पिछले कुछ समय में हुए आमूलचूल परिवर्तन और आधुनिक व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का शांत वातावरण, समृद्ध व्यवस्थाएं और जनोपयोगी गतिविधियां समाज में ज्ञान, संस्कृति और जागरूकता के प्रसार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे समाज निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अनिल शास्त्री, राजीव कुमार, विजय त्यागी एवं विकास कुमार सहित जिले के कई प्रमुख शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी अमित कुमार, अजय कटियार, अनिल कुमार, सुशील वर्मा, कपिल कुमार, नितिन कुमार, राहुल कुमार और प्रशान्त शर्मा सहित पुस्तकालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Post Views: 193












Total views : 417388