Select Language :

Home » उत्तराखंड » गाजियाबाद: लोनी में फूड सेफ्टी महिला अधिकारी से अभद्रता, हंगामा

गाजियाबाद: लोनी में फूड सेफ्टी महिला अधिकारी से अभद्रता, हंगामा

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद)। जनपद के लोनी थाना क्षेत्र में अवैध मीट बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम को भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। टीम की महिला फूड सेफ्टी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान दुकानदारों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, बल्कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया।

How to Make a News Portal

आईजीआरएस शिकायत पर पहुंची थी टीम: जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के माध्यम से लोनी क्षेत्र में अवैध रूप से मीट की दुकानों के संचालन की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की सत्यता की जांच करने और अवैध मीट बिक्री पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद से फूड विभाग की टीम लोनी पहुंची थी।

जांच के दौरान हुआ हंगामा: जैसे ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, वहां मौजूद दुकानदारों ने टीम का घेराव कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदारों ने टीम के साथ बदसलूकी की और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोप है कि दुकानदारों ने गाड़ी में बैठे ड्राइवर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल, विभाग की ओर से इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 3 4
Total views : 392265

Follow us on