Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल में युवाओं के लिए रोजगार पर हुई गहन चर्चा

एमजी पब्लिक स्कूल में युवाओं के लिए रोजगार पर हुई गहन चर्चा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसरों और नियोक्ताओं को मिलने वाले प्रोत्साहन की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष ईपीएफओ (EPFO) जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या  मोनिका गर्ग ने मुख्य अतिथि सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, ईपीएफओ के एनफोर्समेंट ऑफिसर  राम बाबू यादव तथा डीलिंग ऑफिसर अतुल कुमार सहित अन्य विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों का स्वागत किया।
युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने की पहल
अतिथि अधिकारियों ने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना, पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और नियोक्ताओं को रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए सहयोग देना है। अधिकारियों ने ईपीएफओ के माध्यम से कर्मचारी पंजीकरण, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं के सरल उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
रोजगार केवल आय नहीं, सामाजिक सुरक्षा का आधार: प्रधानाचार्या
विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोजगार केवल आय का जरिया नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और उसके पूरे परिवार के आर्थिक और सामाजिक भविष्य की नींव रखता है। इसलिए युवाओं, शिक्षण संस्थानों और नियोक्ताओं को ईपीएफओ तथा सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 9 9 8
Total views : 417837

Follow us on