
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर सोमवार को नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया।


अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और नालियों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करने की हिदायत दी। प्रशासन की कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हलचल रही।

इसी दौरान फूड सेफ्टी टीम ने क्षेत्र की दुकानों और होटल में साफ-सफाई की स्थिति भी जांची। टीम ने खाद्य पदार्थों की बिक्री के साथ परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। एक होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











Total views : 430253