
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। तनाव की आशंकाओं के मद्देनजर प्रशासन द्वारा की गई भारी घेराबंदी और मुस्तैदी का असर धरातल पर साफ दिखा। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
सुरक्षा का अभेद्य किला बना उत्तम नगर
उत्तमनगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों ने संभाली। यहां 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैद। साथ ही नजफगढ़-उत्तम नगर रोड पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहाँ वाहनों की डिग्गी खोलकर तलाशी ली गई।
सोशल मीडिया पर निगाहे
भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी भी सख्त कर दी थी। भड़काऊ बयानबाजी के कारण कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कराया गया है।
प्रशासन और जनता के बीच दिखा तालमेल
स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के कारण क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि यह सुरक्षा घेरा आज देर शाम तक जारी रहेगा। पुलिस की सक्रियता और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा का भाव पैदा किया है, जिससे त्योहार का उत्साह फीका नहीं पड़ा।
Post Views: 141













Total views : 307197